Showing posts with label Success Story. Show all posts
Showing posts with label Success Story. Show all posts

Saturday, March 18, 2017

थायरोकेयर टेक्‍नॉलोजी के सीईओ अरोकियास्‍वामी वेलुमनी के संघर्ष की कहानी

velumaniw

"गरीब होना एक अभिशाप नही बल्कि एक वरदान है, क्योकि गरीबी आपको दुनिया की किसी भी मुसीबत से लड़ने के लिए तैयार करती है"। ये कहना है थायरोकेयर टेक्‍नॉलोजी ( Thyrocare Technology ) के फाउंडर और सीईओ अरोकियास्‍वामी वेलुमनी ( Arokiaswamy Velumani ) का। 

वेलुमनी का जन्म एक गरीब किसान के परिवार में हुआ था जहाँ उन्हें दो वक़्त की रोटी तक भी नसीब नही होती थी, लेकिन आज वो 3300 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक है। उनकी कंपनी ने आज देश के 1000 शहरो में 1200 से ज्यादा फ्रैंचाइजी खोल दी है। 

तो दोस्तों आइये जानते है वेलुमनी के संघर्ष की कहानी-


tech

ए. वेलुमनी का जन्‍म तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक गांव में हुआ था। घर पर गरीबी के कारण उन्हें दो वक़्त की रोटी भी नसीब न‍ही होती थी। इसी कारण वेलुमनी का स्कुल में पढ़ाई से ज़्यादा ध्यान मिड डे मील पर रहता था। 
वेलुमनी पढाई के लिए  6 किलोमीटर पैदल चलकर स्‍कूल जाते थे। वेलुमनी के घरवाले उन्हें पढ़ाई छोड़कर घर चलाने के लिए कुछ काम करने के लिए कहते थे लेकिन वेलुमनी कुछ अलग करना चाहते थे। घर में पैसों के इतने कमी थी कि जब वेलुमनी ने केमेस्ट्री से ग्रैजुएट किया, तो कॉलेज का एक ग्रुप फोटो खरीदने के लिए उनके पास दो रुपए तक नहीं थे। इतनी प्रॉब्लम होने के बाद भी वेलुमनी ने अपनी पढ़ाई कभी नही छोड़ी और हर पल संघर्ष करते रहे। 
ग्रैजुएशन के बाद उन्‍होंने कम से कम 60 कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्‍यू दिए, लेकिन हर जगह उनके हाथ असफलता लगी फिर भी वेलुमनी ने हार नही मानी और 60 से ज्‍यादा कंपनियों में इंटरव्‍यू में फेल होने के बाद एक कैप्‍सूल बनाने वाली कंपनी में उनकी नौकरी लगी। यहां उन्‍होंने 150 रुपए सैलरी पर काम किया। लेकिन कुछ समय बाद उन्‍होंने यह नौकरी भी छोड़ दी और निकल पड़े मुंबई की और।

 जब ए. वेलुमनी मुंबई पहुंचे, तो उन्‍हें कई दिनों तक मेहनत करने के बाद भी कोई नौकरी नहीं मिली। लेकिन वो कहते है ना कि "जो मेहनत करते है उनके लिए कुछ भी असंभव नही"  और आखिरकार उन्‍हें भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) में गजेटेड ऑफिसर की नौकरी मिल गई।

इसी दौरान उनकी शादी भी हो गई, वेलुमनी जी की पत्‍नी भी बैंक में सरकारी नौकरी करती थी। भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में सभी तरह की सुविधाएं मिलते थी, यह काफी आराम का जॉब था। लेकिन एक कहावत है "कंफर्ट जोन डेंजर जोन" होता है। जहाँ आपको कुछ नया और चुनौतीपूर्ण काम करने को नही मिले, तो आपका निकलना ही बेहतर option है। 

वेलुमनी ने भी यही किया। एक दिन उन्‍होंने किसी को बिना बताए यह जॉब छोड़ दी। जब उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को जॉब छोड़ने और नया बिजनेस शुरू करने के बारे में बताया तो उनकी पत्‍नी ने भी उनका साथ देने के लिए नौकरी छोड़ दी।
velumi tech

इस तरह शुरुआत हुई थायरोकेयर टेक्‍नॉलोजी की। वेलुमनी जी ने 150 स्‍क्‍वायर फुट का गैराज किराए पर लिया और 1 लाख के निवेश से एक लैब शुरू की। केमेस्ट्री से ग्रैजुएट होने और अपनी मेहनत से वेलुमनी जी ने लैब को एक नया आयाम दिया। जो लैब 150 स्‍क्‍वायर फुट का गैराज से शुरू हुई थी उसका हेडक्‍वार्टर आज 4 लाख स्‍क्‍वायर फुट में फैला हुआ है। थायरोकेयर टेक्‍नॉलोजी के नाम से रजिस्टर होने के बाद पहले ही दिन कंपनी ने 35 करोड़ का कारोबार किया। आज कंपनी के भारत में लगभग 1200 आउटलेट है। और यह कंपनी 1000 से भी ज्यादा शहरो में काम कर रही है।
वेलुमनी जी की कुछ बाते हो आपको जाननी चाहिए -

  • एक काम पर ही फोकस करो, दूसरों से अलग काम करने की कोशिश करो। आपको सफलता जरूर मिलेगी। 
  • वेलुमनी जी कहते है कि अगर आप करोड़ों कमाना चाहते है, तो लाखों का नुकसान उठाने के लिये तैयार रहो। 
  • अगर कोई रिस्‍क उठाना चाहते हो तो उठालो, क्‍योंकि जिस टॉपिक पर चर्चा शुरू हो जाती है, वह काम कभी नही हो पाता। 
  • इन्‍वेस्‍ट ज्यादा करो और खर्चा कम।
  • वेलुमनी जी के संघर्ष और मेहनत पर हमारा यह आर्टिकल केसा लगा ,हमे जरुर बताइयेगा ,,,,,,



Sunday, February 12, 2017

जानिये डायमंड किंग गोविन्द भाई की कहानी - Success Story Of Diamond King Govind Bhai In Hindi

success story of govind bhai ji

दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे है जो बच्चपन में गाये चराया करते थे लेकिन आज वो दुनिया के सबसे बड़े डायमंड एक्सपोर्टर है दोस्तों हम बात करने जा रहे है "KIAH Diamond and Jewelry" के मालिक श्री गोविन्द भाई काकड़िया (Govind Bhai Kakadiya) की।

Inspirational Success Story Of Diamond King Govind Bhai Kakadiya In Hindi- 

गोविन्द भाई गुजरात के एक छोटे से गॉव के रहने वाले थे। गोविन्द भाई के पिताजी किसान थे। गोविन्द भाई का मन पढ़ने में नही लगता था इसलिए गोविन्द भाई के पिताजी उन्हें गाये चराने के लिए भेजा करते थे। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सन 1968 में गोविन्द भाई शहर जाकर Diamonds की Polishing का काम करने लगे और दोस्तों तब गोविन्द भाई की उम्र सिर्फ 10 साल थी। उस समय गोविन्द भाई की तनख्वा सिर्फ 70 रुपये प्रति महीना थी और उसमे से भी वो 40 रुपये घर भिजवा दिया करते थे और मात्र 30 रुपये में पूरा महीना गुजारा करते थे। पैसो की कमी के कारण उनको सड़कों पर भी सोना पड़ता था। 

डायमंड किंग
Govind Bhai को नौकरी करना पसंद नही था इसलिए कुछ सालों के बाद एक छोटी सी किराये की जगह पर सिर्फ 2 मशीनों के साथ Diamonds की Polishing का काम शुरू कर दिया और कुछ ही समय में वह डायमंड्स की पॉलिशिंग के साथ साथ, डायमंड्स का व्यापार भी करने लगे थे लेकिन 3 साल बाद उन्हें अपने व्यापार में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ फिर भी गोविन्द भाई में हार नही मानी और कुछ ही समय में अपना सारा कर्ज उतार दिया, इसी की वजह से गोविन्द भाई की मार्केट में अच्छी पहचान बन गयी और लोग उन पर भरोसा करने लगे। कुछ सालों बाद Govind Bhai ने फिर से Diamonds का व्यापार करने की सोची। 

गोविन्द भाई की ईमानदारी के कारण उन्हें मार्केट से लाखों रुपये के डायमंड्स उधार में मिलने लगे। कुछ ही समय में उन्होंने अपनी मेहनत और ईमादारी से इंटरनेशनल मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी और उनकी कंपनी "शीतल मैन्युफैक्चरिंग" को डायमंड एक्सपार्टर हाउसिंग का दर्जा मिला। 
सन 2000 तक गोविन्द भाई की कंपनी 10 लाख डायमंड्स की Cutting और Polishing करने लगी थी और सन 2004 तक उनकी कंपनी का Turn over 770 करोड़ रुपए था। 
आज गुजरात और मुंबई में शीतल मैन्युफैक्चरिंग की 12 फैक्ट्रीज है और यहाँ हर साल 12 लाख डायमंड्स की Cutting और Polishing होती है। 
आज गोविन्द भाई की कंपनी दुनिया के सबसे बडी Cutting और Polishing कंपनी है। 

दोस्तों आपको गोविन्द भाई की सफलता की कहानी केसी लगी,हमे जरुर बताइयेगा और हा दोस्तों इसको फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरुर करना ....

Tuesday, February 7, 2017

रेणुका आराध्य - एक भिखारी के करोडपति बनने की कहानी : Inspirational Success Story Of Renuka Aradhya In Hindi

inspirational stroy of renuka ji

दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे इंसान की कहानी बताने जा रहे है जो कभी घर घर जाकर भीख मांगता था वो इंसान आज अपनी मेहनत और लगन से 30 करोड़ की कंपनी का मालिक बन गया हैl

The Success Story Of Renuka Aradhya In Hindi-

रेणुका जी यह कहानी है रेणुका आराध्य की जो आज खुद का बड़ा Business खड़ा कर चुके हैl रेणुका जी एक छोटे से गॉव के रहने वाले थे l बच्चपन में ही उन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गयी थी l इसलिए अपना घर चलाने के लिए तरह तरह के काम किये जैसे की एक प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी में मजदुर के तरह काम किया और मात्र 600 रुपये के लिए Security Guard की नोकरी भी की लेकिन वो कुछ बेहतर करना चाहते थे इसलिए उन्होंने घर घर जाकर बैग और सुटकेस के कवर सिलने का काम शुरू किया परन्तु इस में उन्हें 20000 रूपये का नुकसान हुआ फिर भी उन्होंने हार नही मानी और सब कुछ छोड़कर टैक्सी ड्राईवर बनने का फैसला किया l उनके पास ड्राईवरी सिखने के भी पैसे नही होने के कारण अपनी शादी की अंगूठी को बेचकर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया और एक टैक्सी कंपनी में ड्राईवर की नौकरी करने लगे। 
रेणुका को लगा की अब सब कुछ ठीक हो जायेगा और उनकी सारी Problems दूर हो जाएगी लेकिन किस्मत ने उन्हें एक और झटका दिया जब एक छोटे से Accident की वजह से उन्हें अपनी नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद दूसरी कंपनी में उन्हें एक और मोखां दिया लेकिन बदले में रेणुका को कुछ दिन बिना पैसे लिए काम करना पड़ा। वह दिनभर काम करते और रात को जागकर टैक्सी चलाने का अभ्यास करते। वह अपने Passengers का बहुत ध्यान रखते थे और बहुत ही सुरक्षित टैक्सी चलाते थे। इस कारण उन की मांग बढने लगी। वह टैक्सी के साथ साथ हॉस्पिटल से लाशो को घर पहुचाने का काम भी करते थे।
रेणुका जी कहते है की यात्रियो को घर तक छोड़ने और उसके तुरंत बाद लाशो को उनके घर छोड़ने से मुझे एक सीख मिली की जिंदगी और मौत एक लंबी यात्रा के दो किनारे है। इसलिए यदि आपको सफल होना है तो किसी भी मोके को जाने मत दो। 

रेणुका पहले तो चार साल कंपनी में काम करते रहे और उसके बाद वह उस कंपनी को छोड़ दूसरी Travel कंपनी में चले गए जहाँ उन्हें विदेशी यात्रियों को घुमाने का मौका मिला। वहा पर उन्हें विदेशी यात्रियों द्वारा Dollar में टिप मिलती थी।


story of Renuka Aradhya

इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की PF की मदद से और कुछ लोग के साथ मिलकर "सिटी सफारी" City Safari नाम की एक ट्रेवल कंपनी खोली और इसी कंपनी में वो आगे चलकर मैनेजर बन गए। इतने से ही वो नहीं थमे और आगे चलकर रेणुका ने लोन पर इंडिका कार खरीदी ओर इसके मात्र 18 महीने बाद ही एक और इंडिका कार खरीद ली। इन कारो की मदद से 2 वर्षो तक स्पोर्ट सिटी टैक्सी में काम किया। पर उन की मंजिल अभी दूर थी वो अपनी ट्रेवल कंपनी खोलना चाहते थे। 

वो कहते है ना कि किस्मत भी उन्ही का साथ देती है जिनके हौसले और इरादे बुलन्द होते है। ऐसा ही अवसर रेणुका को मिला जब उन्हें पता चला की "इंडियन सिटी टैक्सी" Indian City Texi नाम की कंपनी बिकने वाली है। 2006 में रेणुका ने इस कंपनी को 6.5 लाख रूपये में खरीद लिया जिसके लिए उन्हे अपनी सभी कारो को बेचना पड़ा और इस कंपनी का नाम बदलकर "प्रवासी कैब्स" Pervasi Cab रख दिया इसके बाद तो फिर वह सफलता की ओर बढ़ते चले गए। 

इस फैसले के बारे में उन्होंने कहा की "मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क लिया पर वही Risk आज मुझे कहा से कहा लेकर आ गया"। 
सबसे पहले रेणुका की कंपनी को E- Commerce Site  Amazon इंडिया ने प्रमोशन के लिए चुना, बाद में कई बड़े ब्रांड जैसे Walmart,General Motors, Akamai इनकी कंपनी से जुड़ गए। उसके बाद रेणुका ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। रेणुका की कंपनी इतनी मजबूत हो गयी की Ola, Uber जैसी कंपनियों के मार्केट में आ जाने से पर भी रेणुका जी की कंपनी सफलता की ओर बढ़ती रही और आज रेणुका की कंपनी में 1000 से भी ज्यादा गाड़िया चलती है। 
आज वो तीन स्टार्टअप के डायरेक्टर है और 30 करोड़ की  कंपनी के मालिक है। उनको अगले तीन वर्षों में 100 करोड़ के आंकड़े को छूने की उम्मीद है। 
तो दोस्तों कौन सोच सकता था की बचपन में घर घर जाकर भीख मांगने वाला बच्चा बड़ा होकर 30 करोड़ की  कंपनी का मालिक बनेगा। इसलिए ही तो कहा है की हौसला और मेहनत इंसान को उसका मनचाहा मुकाम देती है। 

Thursday, February 2, 2017

252 करोड़ का कैरियर छोड़ा और लग गए खेती करने - Read Story Of A American Football Player Jason Brown


footballer

Success Story Of Jason Brown (A American Football Player) - In Hindi

अमेरिका में एक खेल खेला जाता है जिसका नाम है अमेरिकन फुटबाल (American Football)। एक तरह से यह रग्बी जैसा खेल है। यह खेल अमेरिका में व्यापक स्तर पर खेला जाता है। इसकी नेशनल लेवल पर एन एफ एल (NFL) नामक एक लीग भी होती है।
इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी मोटी रकम मिलती है जो की करोडो में होती है। हम ऐसे ही एक खिलाडी के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम है जेसन ब्राउन (Jason Brown)। इन्होंने 37 मिलियन डॉलर (252 करोड़ रूपये) का एन एफ एल (NFL) Career छोड़ दिया और लग गए खेती करने । Jason सेन्ट लुइस टीम की और से खेलते थे। 2014 में जेसन ने अपना करियर छोड़ दिया था।

america

खेती करने के लिए इन्होंने 1000 एकड़ की जमीन खरीदी थी। उस समय उनको खेती करना नही आता था
You Tube के जरिये उन्होंने खेती करना सीखा। जेसन कई घण्टो तक रोज खेती के Video देखते थे। अपने इस काम के लिए उन्होंने अपने आस पास के किसानों की भी मदद ली थी।

पहली फसल उन्होंने शकरकंद (Sweet Potato) की उगाई। यह फसल 57000 kg की थी। जेसन ने अपनी इस पहली फसल को नही बेचने का फैसला किया और इसको जरुरतमन्दो में बाट दिया। Hospitals और गरीबो के बीच इस फसल को बाँट दिया था।
इसके बाद Jason ने एक संस्था शुरू की जो जरूरतमंदों की मदद जरती थी। इस संस्था को उन्होंने लुइसबर्ग (Louisbourg) में शुरू किया था। इस संस्था का नाम Wisdom of Life रखा था। इन्होने एक और संस्था बनाई है जिसका नाम फर्स्ट फ़ूड फार्म (First Food Farm) है।
यह संस्था लोगों के बीच जाकर गरीबो के लिए फण्ड जुटाती है और फिर उन पैसों से स्वीट पोटेटो और अन्य फसलों की खेती करती है। जो भी पैदावार होती है वो जरूरतमन्दों में बाँट दी जाती है।
जेसन का लक्ष्य नॉर्थ केरोलिना से भूख को पूरी तरह से खत्म करना है।

यह जानकारी विभिन्न सोर्सेज से ली गयी है। 

For More Stories Like This,Please Connect With us and Subscribe.

Saturday, January 28, 2017

Success Story संदीप गजकस के बारे में - Know about Sandeep Gajakas In Hindi

sandeep gajakas idea

Success Story Of Sandeep Gajakas In Hindi -

नवयुवक Engineering करते है और एक बड़ी Company में जॉब करने की इच्छा रखते है। लेकिन हम जिस लड़के की बात कर रहे है उसने Engineering छोड़ दी और काम करने लगा बूट पोलिश (Boot Polish) का। जी हां हम सच कह रहे है।
काम बहुत छोटा है लेकिन इस नवयुवक को इस काम से एक पहचान मिली और आज वह नवयुवक लाखो कमा रहा है। इस नवयुवक का नाम है संदीप गजकस (Sandeep Gajakas)।
Sandeep ने देश का पहला जूता पोलिश और रिपेयरिंग का Business स्टार्ट किया है। आज इनकी कंपनी देश के 10 राज्यो में पहुच चुकी है। संदीप की इस कंपनी से कई नामी जूता बनाने वाली कंपनियां जुडी हुई है जैसे की Reebok , Adidas ,Nike और filla।

इंजीनियरिंग करने के बाद संदीप विदेश जाकर Job करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसी वक्त 9/11 का आतंकवादी हमला हुआ जिसके बाद Sandeep ने विदेश जाने का मन छोड़ दिया और जूता पोलिश बिज़नेस करने का काम शुरू किया।
शुरू में संदीप के घरवाले उसके इस फैसले से सहमत नहीं थे। वो उसको जॉब करने के लिए कहते थे लेकिन संदीप को तो कुछ हटकर करने की थी। इसलिए चल पड़े Boot Police करने।
gajkas
संदीप ने इस बिज़नेस के लिए शुरू में 12000 रूपये लगाये। बाथरूम को वर्कशॉप बनाया और लग गए दोस्तों और रिस्तेदारो के बूट पोलिश करने।
धीरे धीरे उनका बिज़नेस चलने लग गया। कहते है ना की ईश्वर संघर्ष और मेहनत करने वालो का साथ देता है। इसी संघर्ष और मेहनत से उन्होंने आज सफलता पायी।

बकौल संदीप "मेने सबसे ज्यादा समय रीसर्च को दिया क्यों की में ऐसे इनोवेटिव आईडिया खोज रहा था जो जूतों को नया बना दे। इसलिए मैंने पहले रीसर्च में फैल होना सीखा और वो तरीके खोजे जो मुझे नही करने चाहिए थे।"
संदीप ने देश की पहली शू लॉन्ड्रिंग कंपनी (India's First Shoe Laundering Company) शुरू की। आज संदीप की मेहनत और विश्वास के साथ यह कंपनी करोड़ो के टर्नओवर पर पहुच गई है। आज इनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 2 करोड़ है।

For More Stories Like This ,Stay Connect With Us And Subscribe Now

Success Story - 16 साल के बच्चे ने 42 करोड़ का ऑफर ठुकराया - A Boy Success Story In Hindi


एक 16 साल का बच्चा क्या कर सकता है?अगर आप को यह सवाल किया जाए तो आपका जवाब होगा पढ़ाई।
मगर आपको जानकर यह हैरानी हो सकती है कि एक 16 साल के बच्चे को 42 करोड़ का ऑफर मिला है। जी हां! हम सच्च कह रहे है ब्रिटेन के रहने वाले 16 साल के एक स्कूली स्टूडेंट मुहम्मद अली को अपनी वेबसाइट के लिए यह ऑफर मिला है। मगर अली ने अपनी इस वेबसाइट को बेचने इंकार कर दिया है। अली ने जो वेबसाइट बनाई है वो यह बताती है कि रियल टाइम पेसो की बचत कैसे करे। अली ने इस वेबसाइट को लोगो के पैसे बचाने के लिए डिज़ाइन किया है। अली इससे पहले वीडियो गेम्स और स्टॉक मार्केट एप्प्स बना चुका है। उसने 12 वर्ष की उम्र में इस सब की शुरुआत की थी।
अली ने ऑफर ठुकराने के कुछ कारण बताये जिनमे से ये प्रमुख है-
  • अली ने कहा " हम लन्दन में एक निवेशक से मिले जिसकी ग्लोबल डेटा कंपनी है। उन्हें यकीन नही हुआ की ऐसा प्लेटफार्म बना भी है।मुझे लगता है कि यह दुनिया की पहली ऐसी वेबसाइट है जिससे हम ज्यादा पैसा कमा सकते है।
  • दूसरी वजह यह बतायी की इस टेक्नोलॉजी की वैल्यू करोड़ो में है और में इससे अपना नाम कमा सकता हूँ।ये रिस्क है लेकिन इससे मुझे घर घर पहचान मिलेगी।
  • तीसरी वजह यह है कि दुनिया में उसका इस टेक्नोलॉजी का कोई प्रतिद्वंदी नही है।
तो दोस्तों आपको यह रियल स्टोरी केसी लगी हमे कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताईगा।

Tuesday, January 24, 2017

Bank के अलावा Business में Funding की व्यवस्था कहा से करे - 5 best ways for funding In Business In Hindi

funding in business

आजकल किसी भी काम में या कारोबार Business में फंडिंग Funding बहुत ही अहम होती  है l एक सर्वे Survey के मुताबिक भारत India  में 93 फीसदी कारोबार शुरूआती पहले साल में ही फेल हो जाते हैं या फिर किसी न किसी वजह से बंद कर दिये जाते हैं l इन वजहों में कैपिटल (Capital) एक अहम वजह होती हैl
बिज़नस (Business) में एक आईडिया Idea के साथ साथ फंडिंग (Funding) की भी बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है l हर किसी बिज़नस (Business) मे एक ऐसा समय आता है जब आप को लगता है कि अब बिज़नस के लिये फंडिंग (Funding) की व्यवस्ता कहा से की जाये l
तो अब हम आपको बताते हे की फंडिंग की व्यवस्था कहा से हो सकती है -
5 Best Ways for Funding In Business Hindi Article -

भारत में आमतौर पर फंडिंग के लिए बैंकों Banks पर निर्भर रहते हैं परंतु आज कल ऐसी कई प्राईवेट कंपनीया है जो आप को नया बिज़नस (Business) करने या अपने पुराने बिज़नस को आगे बढ़ाने के लिए, पैसे जुटाने में आप की मदद करती है l 

आइये इनके बारे मे हम आपको बताते है- Ways Of Funding Hindi

1. क्राउडफडिंग (Crowd Funding) के द्वारा :- In Hindi   
business hindi

क्राउडफंडिंग (Crowds funding ) एक नया तरीका है जि‍सके जरि‍ए आप किसी  भी स्‍टार्टअप (Startup) के लिए फंडिंग Funding जुटा सकते हैं। यह एक तरह से एक ही समय पर एक से ज्‍यादा लोगों की ओर से लिया गया लोन Loan, प्री-ऑर्डर (Pre Order), कंट्रि‍ब्‍यूशन contribution या इन्‍वेस्‍टमेंट investment होता है।
इसके लिए आपको अपने बि‍जनेस की डि‍टेल को क्राउडफंडिंग प्‍लैटफॉर्म पर अपलोड करना होता हैं। वहाँ पर अपने बिज़नस का Idea, Aim (मकसद ), Plan , Profit  कैसे होगा और कितने प्रतिशत तक हो और  कितनी फंडिंग के आवश्यक्ता होंगी l यह सब जानकारी आप को क्रोउड फंडिंग (Crowds funding ) के प्लेटफार्म पर अपलोड करने होती है l इसके बाद लोग उसके बि‍जनेस के बारे में पढ़ते हैं और आप के बिज़नस पर इन्वेस्ट करने के बारे में वि‍चार करते हैं। यहां जिस किसी  को भी आप के बि‍जनेस पर भरोसा लगता है वह आपकी मदद कर सकता है। इस तरह से भी आप अपने बिज़नस के लिए फंडिंग जूटा सकते है l
भारत में पॉपुलर क्राउडफंडिंग साइट्स:- Crowds Funding Sites

Indiegogo,Fundlined,Ketto, Wishberry और Catapooolt etc

2. एंजेल इन्‍वेस्‍टमेंट:- (Angel Investment) -

एंजेल इन्वेस्टर्स (Angel Investment) को बिज़नस एंजेल (Business angel), इनफॉर्मल इन्वेस्टर (Informal Investor), एंजेल फाउंडर (Angel founder), प्रोवेट इन्वेस्टर (Private Investor),और सीड इन्वेस्टर(Seed Investor) के नाम से भी जाना जाता है l मुख्यतः एंजेल इन्वेस्टर के रुचि‍ नए कारोबारों में इन्‍वेस्‍ट करने में रहती है। यह ग्रुप ऑफ नेटवर्क में भी काम करते हैं जहां वह Proposals में इन्‍वेस्‍टमेंट करने से पहले उसे देखते हैं।
कही बड़ी कंपनी जैसे Google,Yahoo और Alibaba को भी शुरू करने मे भी एंजेल इन्वेस्टर (Angel Investor) का योगदान रहा हैं l यहां इन्‍वेस्‍टर्स कंपनी में 30 फीसदी तक की इक्‍वि‍टी लेता है। ( इक्विटी को आम बोलचाल में Share या Stock भी कहा जाता है) 

भारत में पॉपुलर एंजेल इन्‍वेस्‍टर्स:- Popular Angle Investor In India

इंडि‍यन एंजेल नेटवर्क, मुंबई एंजेल्‍स, हैदराबाद एंजेल्‍स


business funds in hindi


3. वेंचर कैपि‍टल:- (Venture capital ) - Investment In Hindi
वेंचर कैपिटल (Venture Capital) के अंतरगत आप कोई भी बड़ा बिज़नस कर सकते है या फिर अपने बिज़नस में बड़ा दांव लगा सकते हैं। वेंचर कैपि‍टल्‍स (Venture Capital) प्रोफेशनली मैनेज्‍ड फंड्स होते हैं जो की उन कंपनि‍यों में Invest या निवेश  करते हैं जहां संभावनाएं ज्यादा होती हैं। वह आमतौर पर Equity के खि‍लाफ बि‍जनेस में इन्‍वेस्‍ट करते हैं और आईपीओ (IPO: Initial Public Offerings) आने के बाद बाहर हो जाते हैं। वेंचर कैपि‍टल इन्‍वेस्‍टमेंट (Venture Capital Investment) छोटे कारोबार के लि‍ए सही रहते हैं। भारत में मशहूर कंपनीया जैसे फ्लि‍पकार्ट, उबर आदि‍ पहले ही एक्‍जि‍ट स्‍ट्रैटजी के साथ लाखों-करोड़ों डॉलर का Use Investment के लि‍ए कर रही हैं।  
Note - आईपीओ (IPO)- पहली बार जब कंपनी अपने शेयर आम लोगो के बीच उतारती है तो उसे आईपीओ कहा जाता है l

4.कंपनि‍यां भी दे रही हैं पैसे:- Big Companies Invest In Small Start up Hindi-

भारत में कई Public Sector कंपनीया भी आजकल इन्वेस्टमेंट investment के तौर पर Startup में Fund Invest कर रही है l हीरक जयंती के शूभ अवसर पर ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने स्‍टार्टअप के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड बनाया है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्‍टार्टअप सेक्‍टर में नए आइडियाज को बढ़ावा देने के लिए ‘ओएनजीसी स्‍टार्टअप’ फंड बनाया गया है। कंपनी द्वारा यह कदम भारत सरकार के ‘स्‍टार्टअप इंडिया स्‍कीम’ को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। 

5.बि‍जेनस इन्‍क्‍यूबेटर्स और एक्‍सेलेरटर्स:- Business Incubators and Accelerators -
किसी स्टार्टअप बिज़नस Start Up Business को शुरू करने वाले इन्‍क्‍यूबेटर्स और एक्‍सेलेरटर्स Incubators and Accelerators प्रोग्राम जैसी फंडिंग ऑप्‍शन को भी आप देख सकते हैं। यह प्रत्येक बड़े  शहर में उपलब्ध हैं, यह प्रोग्राम हर साल हजारों स्‍टार्टअप बि‍जनेस की मदद करते हैं। यह प्रोग्राम 4 से 8 माह के लि‍ए चलते हैं। 

उदाहरण के तौर पर भारत में पॉपुलर कुछ प्रोग्राम जैसे:- Some Popular Incubators and Accelerators programs in India -
एमि‍टी इनोवेशन इन्‍क्‍यूबेटर, एंजेल प्राइम, सीआईआईई, आईएएन बि‍जनेस इन्‍क्‍यूबेटर, वि‍ल्‍लग्रो, स्‍टार्टअप वि‍लेज, टीलैब्‍स

तो दोस्तों हमें जरुर बताएगा की आपको यह ब्लॉग पोस्ट कैसा लगा,और अधिक जानकारी के लिए हमे कांटेक्ट और कमेंट करे l Subscribe करे ..

Sunday, January 22, 2017

Story About मनसुख भाई प्रजापति (Mansukhbhai Prajapati) - A Genius who Made Mitti cool Fridge In Hindi

mansukh bhai parjapati

मुसीबतों से हार नही मानने वाले आदमी इस दुनियां मै नया मुकाम हासिल करते है एक ऐसा ही उदारण है गुजरात Gujarat के मनसुख भाई प्रजापति (Mansukhbhai Prajapati) का जिन्होंने अपना सब कुछ खोने के बाद भी एक अनोखी कंपनी खड़ी की और आज लाखों की कमाई कर रहे हैं I

अपने इस बिजनेस Business  से मनसुख भाई ने न सिर्फ लाखों रुपए की कमाई की , बल्कि उन्‍होंने अपने इस बिजनेस के जरिए कई गरीब परिवारो की मदद भी की है। मनसुखभाई Mansukhbhai को राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्‍मानित कर चुके हैं। कुम्‍हार के तौर पर काम करने वाले मनसुखभाई Mansukhbhai को भूकंप की त्रासदी ने एंटरप्रेन्‍योर बनाया और आज वह हर महीने 60 लाख रुपए से ज्‍यादा की कमाई करते हैं।  



mittikool


Story About Mansukhbhai Prajapati In Hindi - Story Of Mitti Cool Hindi -

मनसुख Mansukh का अपना एक छोटा सा मिट्टी Soil के बर्तन बनाने का व्यवसाय था परंतु 2001 के भूकम्प Bhukamp की तबाई ने उनका सब कुछ छीन लिया।
कहते हे न की एक आईडिया An Idea आपकी लाइफ change कर सकता है और ऐसा ही मनसुख भाई के साथ हुआ।
मन सुख भाई Mansukhbhai ने एक अख़बार में कुछ लिखा हुआ देखा और उससे मनसुख भाई Mansukhbhai की जिंदगी ही बदल गयी।

इस अखबार Paper में टूटे मटके की एक तस्‍वीर छापी गई थी और उसके नीचे "कैप्‍शन" लिखा था, ‘गरीब आदमी का फ्रिज टूटा।’ इस लाइन से मनसुखभाई Mansukhbhai को अपने अनोखे बिजनेस Business का आइडिया आया और फिर उन्होंने सोच क्यों न एक ऐसा फ्रिज़ Fridge बनाया जाये, जिसकी कीमत बहुत ही कम हो और जिसे चलाने के लिए  बिजली की भी जरुरत नहीं हो l There are no need of electricity
इसी के साथ जन्म हुआ :- मिट्टीकुल कंपनी Mitti Cool का 

मनसुख भाई Mansukhbhai ने करीब पांच साल तक अलग अलग तरह की मिट्टी Soil पर प्रयोग किया और वो कहते हैं ना की "जिनके इरादे मजबूत होते है उन को रास्ते अपने आप मंजिल पर पंहुचा देते है"
और आखिरकार मनसुख भाई Mansukhbhai ने एक ऐसा फ्रिज़ Fridge बना दिया जिसे चलाने के लिए बिजली Electricity की जरुरत नही पड़ती थी।
यह प्रोडक्ट मिट्टीकुल कंपनी का पहला प्रोडक्ट था First Product Of Mitti Cool इसी लिये इसे "मिट्टीकुल" नाम दिया गया जिसकी कीमत 5500 रूपये रखी गई l मनसुख भाई Mansukhbhai ने कंपनी को मजबूत बनाने के लिए प्रोडक्ट Product को देश और विदेश तक पहुचाया।
अब यह कंपनी न सिर्फ बिना बिजली के चलने वाला फ्रिज़ बनाती है बल्कि वाटर प्‍योरीफायर (Water Purefire), मटके Pot और वॉटर बॉटल (Water Bottle) समेत कई प्रोडक्‍ट्स बनाती है।

About Mitticool Soil Fridge Hindi - 

बिना बिजली से चलने वाला फ्रिज Fridge कई मायनों में बिजली से चलने वाले फ्रिज से बेहतर है। इस फ्रिज को प्राकृतिक तरीके से तैयार किया गया है। इसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। 
दरअसल बिना बिजली के चलने वाले इस फ्रिज ‘मिट्टीकूल’ को मिट्टी Soil से तैयार किया गया है। साइंटिफिक तरीके से एक खास मिट्टी का इस्तेमाल कर इसे बनाया गया है।

फ्रिज को तैयार करने वाले मनसुखभाई Mansukhbhai के मुताबिक इसमें रखी गई फल-सब्जी एक हफ्ते तक खराब नहीं होती और इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज की तरह इसमें फल-सब्जियों का टेस्ट भी नहीं बिगड़ता।

आप इस प्रोडक्ट को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते है l
तो दोस्तों आपको हमारी यह मनसुख भाई की स्टोरी केसी लगी। हमे जरूर बताइये।
और Read रहिये हमारा ब्लॉग और हमे subscribe कीजिये l

Saturday, January 21, 2017

बिल गेट्स Bil Gates : एक इंसान जिसने दुनिया बदल दी Know About Bil Gates In Hindi

gates

Bill Gates

Success Story Of Bill Gates In Hindi - 
दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हे बिल गेट्स Bil Gates के बारे में। जिन्होंने खुद की एक पहचान बनाई और दुनिया को एक पहचान दी। आज बिल गेट्स Bil Gates करोड़ो लोगो के प्रेणना स्रोत है। ये महान व्यक्ति उन शख्सियतों में से हे जिन्होंने बदलाव लाया। आज पूरी दुनिया उन्हें उनके किये गए कार्यो के लिए जानती है।

आप तो जानते ही हे की बिल गेट्स Bil Gates माइक्रोसॉफ्ट Microsoft कंपनी के संस्थापक है। ये एक सॉफ्टवेयर कंपनी है।

तो आइये बात करते हे बिल गेट्स के बचपन के बारे में - Know About Childhood Of Bil Gates In Hindi -

बिल गेट्स Bil Gates का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स William Henry Gates है। 28 October 1955 को वाशिंगटन Washington में इनका जन्म Birth हुआ था।
पिता का नाम विलियम एच गेट्स William H Gates था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लेकसाइड स्कूल Lakeside School में हुई थी।

Read This -  Motivational Success Story

बिल गेट्स को बचपन से ही कंप्यूटर Computer में रूचि थी। उनको Programming भाषाओ में भी रूचि थी। मात्र तेरह वर्ष की उम्र में बिल गेट्स Bil Gates ने पहला Program लिखा था। जिसका नाम Tic Tac Toe था। जो एक प्रकार का गेम Game था।

Career  - Know About Bill Gates Career In Hindi -

मात्र 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने मित्र एलन Paul Allen के साथ मिलकर ट्राफ्त ओ डाटा Traft O Data नामक उपक्रम बनाया । जो इंटेल 8008 प्रोसेसर (Intel 8008 Processor) पर आधारित था जिसका उपयोग Traffic Counter बनाने में किया गया।

1973 में बिल गेट्स स्कूल Pass Out हुए। इसके बाद उन्होंने हॉवर्ड कॉलेज में प्रवेश लिया लेकिन उन्होंने Graduation बीच में ही छोड़ दी थी l

इसके बाद इन्होंने इंटेल 8080 चिप (Intel 8080 Chip) बनाया। यह चिप उस समय के Personal  कंप्यूटर Computer में चलने वाला चिप बना। इस समय बिल गेट्स Bil Gates को अहसास हुआ की उनको खुद की कंपनी बनानी चाहिए।

MITS नामक एक कंपनी ( जिसने उस समय माइक्रो Computer बनाया था ) के लिए बिल गेट्स ने Emulator बनाया था। यह मिनी Computer में कार्य करता था। MITS कम्पनी ने बिल गेट्स और उनके एक साथी को अल्बुकर्क Albukark  नामक जगह पर काम करने की अनुमति दी। उन्होंने अपनी जोड़ी का नाम Mico - Soft रखा।
25 नवंबर 1975 को उन्होंने अपनी कंपनी का Registration करवाया। 1976 में Microsoft, MITS से अलग हो गया। इसके बाद इन्होंने अपना कार्यालय वाशिंगटन शिफ्ट कर लिया । उस समय की बड़ी कम्पनी IBM ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थीl

sabdasthaok


उन्होंने Microsoft से अपने पर्सनल कंप्यूटर के लिए बेसिक इंटरप्रेटर Interpreter बनाने का अनुरोध किया |
1981 में बिल गेट्स Bil Gates को कंपनी का चेयरमैन बनाया गया जिसके बाद कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट Window का प्रथम संस्करण First Version पेश किया।
Family Of Bill Gates - 1994 में बिल गेट्स Bil Gates का विवाह फ्रांस France में रहने वाली मेलिंडा Melinda से हुआ। बिल गेट्स Bil Gates के मेलिंडा से तीन बच्चे हुए।
Bill gates Social Work - वर्ष 2000 में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन Bill and Melinda Gates Foundation की स्थापना की थी। यह Foundation वर्ल्ड का सबसे बड़ा Foundation बना।
इस Foundation ने कई social वर्क किये । जैसे की अल्पसंख्को के लिए,गरीबो के लिए Etc
वर्ष 2008 में बिल गेट्स Bil Gates ने माइक्रोसॉफ्ट Microsoft के दैनिक कामकाज से खुद को अलग कर लिया और फाउंडेशन को पूरा वक्त दे दिया लेकिन वे माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और चेयरमैन बने रहे।

Bill gates Microsoft Company Achievement -  In Hindi
Microsoft ने Personal कंप्यूटर के कई सिस्टम सॉफ्टवेयर System Software बनाये जिसमे से विंडो Xp ,विंडो 7 प्रमुख रहे। इसके अलावा भी विंडो 8 , विंडो 10 भी कंपनी के प्रमुख सिस्टम सॉफ्टवेर रहे। ये सिस्टम सॉफ्टवेयर बहुत ज्यादा ऊपयोग होने वाले सॉफ्टवेयर है।
आपको पता है कि बचपन में उन्होंने अपने Teacher से कहा था कि वो 30 की उम्र तक करोड़पति बन जायेंगे और 31 की उम्र तक करोड़पति बन चुके थे।

Billionaire Bill gates   -
फोर्ब्स Forbes Magazine की दुनिया सबसे अमीर लोगो की सूची में लगातार 11 वर्षो तक नंबर 1 की Position पर रहे।
बिल गेट्स ने दो बुक्स लिखी Bill gates Write Two Books In His Life
पहली The Road Ahead और दूसरी Business @  Speed of Thought
Microsoft वर्ल्ड की नंबर 1 सॉफ्टवेर कंपनी है।

                                                                  Source - This above information collect from Books on Bill                                                                                              Gates and By Knowledge.  
                                                               For Any Query,Please Contact Us...

Dosto आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमे कमेंट जरुर करे और हा subscribe करना मत भूलना ....

Thursday, January 19, 2017

Success Story - सैम वाल्टन के बिजनेस के 10 नियम 10 Rules of Sam Walton for Become a Successful Business In Hindi

sam walton


आप Walmart company के बारे में तो जानते होंगे। आपको पता है कि ये कंपनी किसने शुरू की थी? इसका जवाब हे सैम वाल्टन Sam Walton ।
बच्चपन में सैम वाल्टन ने दूध बेचा,घर घर जाकर अख़बार बाटते थे और होटल में वेटर का काम भी किया था।
यह शख्श दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में आने वाली कंपनी Walmart का संस्थापक है।
सैम वाल्टन को modern retail का जनक कहा जाता है।
सैम वाल्टन इतने अमीर कैसे बने? वो क्या चीज थी जिससे वो इतनी बड़ी कंपनी बना डाली?
इसका जवाब है उनका द्रढ़ निश्चय और उनका कमीटमेंट बिज़नस को 
सैम वाल्टन ने बिज़नस करने के 10 Rules बताये।

Business करने के 10 Rules in hindi
तो चलिए इन Rules के बारे में चर्चा करते है - 

1 -  अपने व्यवसाय के प्रति सम्मर्पित रहिये।
आपको आपके बिज़नेस पर किसी भी और व्यक्ति से ज्यादा यकीन होना चाहिए।यदि इंसान में अपने काम के प्रति passion है,तो वह अपने अंदर की सारी खामियों से पार पा लेगा।
उन्होंने कहा कि "मुझे नही पता की आदमी Passion के साथ पैदा होता है या फिर इसको develop करता है लेकिन इतना जरुर जानता हूं कि passion की जरुरत पड़ती है"।
अपने काम से प्रेम करो और उसे बेस्ट possible way में करो।

2 - profit को सभी काम करने वालो में बाटों और उन्हें partner की तरह treat करो।
इसके बदले में आपके employee भी आपको As a partner treat करेंगे।बेशक कंपनी पर अपना control रखिये but lead as a servant.

3 -
Motivate your Partners
सिर्फ Money और Ownership काफी नही है।हर रोज अपने partners को motivate करो।लक्ष्य बड़े निर्धारित करो।competition को बढ़ावा दो।कर्मचारियों को बेहतर करने के लिए उत्साहित कीजिये।
अपने आप को predictable मत बनाइये।लोगो को guess करने दो की आपका अगला कदम क्या होगा।

4- अपने partners को हर संभव चीज communicate करो।
ऐसा करने से वो business को बेहतर समझ पायेंगे।जितना ज्यादा वो समझेंगे वो उतना care करेंगे।

5 - आपके partners और कर्मचारी business के लिए जो करते हे उसकी प्रसंशा कीजिये।
सैलरी और शेयर देने में आपको एक तरह की loyalty मिलेगी , लेकिन हर की अपने काम की प्रसंशा सुनना चाहता है।हम अक्सर अपनी प्रसंशा सुनना चाहते है।
सही समय पर , सही शब्दो द्वारा की गयी सच्ची प्रसंशा का कोई विकल्प नही है।ये बिलकुल फ्री है।फिर भी एक खजाने के बराबर होती है।

6 - Celebrate Your Success
यदि आप असफल होते है,तो उसमें कुछ humor खोजिये।अपने आपको बहुत seriously मत लीजिये।
जब आप tension फ्री होते है,तो आपके आस पास के लोग भी tension फ्री महसूस करेंगे।
उत्साह दिखाइये।हमेसा जब सब फेल हो जाये तो रंग बिरंगे कपड़े पहनकर कोई भी silly गाना गाइये।फिर सभी को आपके साथ गाने को कहिये।
अपनी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए वाल स्ट्रीट पर मत नाचिये।ये किया जा चुका है।कुछ नया सोचिये।

7 - अपनी company में हर किसी को सुनिये और ऐसा उपाय निकालिये की वो आपस में बात करे।
जो सामने बैठते हे वो customer से बात करते है।इसलिए यह जानने की कोशिस करे की वो क्या जानते है।

8 - अपने customer को उम्मीद से ज्यादा दीजिये। यदि आप ऐसा करेंगे तो वो बार बार वापस आयेंगे।
उन्हें वो दीजिये जो वो चाहते है और फिर उससे थोड़ा ज्यादा दीजिये।
उनको पता चलना चाहिए की आप उन्हें appreciate करते है।अपनी साडी गलतियों को स्वीकार किजिये और excuse मत दो।माफ़ी मांगिये।
आज तक दो सबसे जरूरी शब्द जो मेने Walmart sign के नीचे लिखे थे "sanctification guaranteed"
वो आज भी ऐसे ही लिखे हुए है।उनकी वजह से इतना कुछ हो पाया।

9 - अपने खर्चो को competition से बेहतर ढंग से control कीजिये।
यही पर आप competition advantage पा सकते है।आप बहुत सारी गलतिया करके भी उभर सकते है यदि आपके operations efficient हो ।
आप बहुत brilliant होते हुए भी business से बाहर हो सकते है।अगर आप बहुत insufficient हो।

10 - धारा के विपरीत तैरिये। दूसरी तरफ जाइये।
Conventional wisdom को छोड़िये।अगर हर कोई काम को एक ही तरीके से कर रहा है तो बहुत ज्यादा chance है कि आप उलटी दिशा में जाकर अपना Aim पा सकता है।लेकिन इस बात के लिए तैयार रहिये की आपको बहुत सारे लोग ये इशारा करेंगे की आप गलत दिशा में जा रहे है।


waltyon








Source :- Book "Sam Walton:Made in America"
I recommended you to read this book for better knowledge for business.