Showing posts with label Technology. Show all posts
Showing posts with label Technology. Show all posts

Tuesday, May 9, 2017

टेक एजुकेशन - मोबाइल गेम्स के क्षेत्र में बनाये अपना कैरियर


हाल ही के वर्षों में मोबाइल गेम्स के क्षेत्र में बूम आया है। जैसे जैसे स्मार्टफोन्स की संख्या बढ़ रही है,वैसे वैसे मोबाइल्स में खेले जाने वाले गेम्स में भी बढ़ोतरी हुई है।आज मोबाइल्स गेम्स ने दुनिया को दीवाना बना रखा है। कैंडी क्रश,टेम्पल रन, एंग्री बर्ड्स जैसे गेम्स करोड़ो लोगो की पसंद बने हुए है। आपको तो याद ही होगा कि पोकेमोन गो नामक मोबाइल गेम कितना ज्यादा पसंद किया गया था।
यूज़र्स की पसंद के मुताबिक और करंट ट्रेंड के अनुसार मोबाइल गेम बनाये जा रहे है। जैसे जैसे टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है,वैसे ही डिमांड है।

मोबाइल गेम्स के क्षेत्र में कैरियर - 

इस क्षेत्र में कैरियर की बहुत अच्छी सम्भावना है। मोबाइल गेम्स developers की सख्त आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है। इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आपको JAVA, C, C++ और 2डी और 3डी गेम developing तकनीक का अच्छा खासा ज्ञान होना चाहिए।
मोबाइल गेम्स developing के क्षेत्र में अलग  अलग तरह के रोजगार है। रोजगार का चुनाव अपने रुझान और काबिलियत को देखकर करना चाहिए।

तो आइए दोस्तो इस क्षेत्र के कुछ रोजगार के बारे में बात करते है- 

मोबाइल और कंप्यूटर गेम Developer -

इसमें कंप्यूटर गेम या ऑडियो वीडियो प्रोड्यूसर का रोजगार अवसर है।
इसमें कैरियर बनाने के लिए कंप्यूटर की अच्छी समझ के साथ डिजाइनिंग और 2D,3D मोडयूलिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी होना आवश्यक है।
साउंड इंजीनियरिंग,कम्प्यूटर लैंग्वेज जैसे C++ की नॉलेज होनी चाहिए।

एनिमेटर का क्षेत्र - 

एनिमेटर किसी भी गेम के कार्टून करैक्टरस के हर पहलु पर कार्य करते है।
एनिमेटर का मुख्य कार्य किसी भी कार्टून कैरेक्टर को विकसित करना होता है।
कैरेक्टर किस तरह दिखेगा,उसकी भावनाएं किस तरह दिखेगी,यह सब निर्धारित करना एनिमेटर का काम होता है।
इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए एनिमेटर को 2D और 3D मोडयूलिंग का बहुत अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।
कार्टून कैरेक्टर्स के 2D और 3D मैप तैयार करने में महारत होनी चाहिए,तभी वो एक अच्छा कार्टून करैक्टर create कर पाता है।

गेम डिज़ाइनर - 

किसी भी नए गेम की कल्पना गेम डिज़ाइनर ही करता है। कम्प्यूटर या मोबाइल गेम्स developing की शुरुआत गेम डिज़ाइनर करता है।
गेम डिज़ाइनर का कार्य गेम की मौलिक परिकल्पना का करना होता है। गेम किस तरह का होगा और किस पर आधारित होगा,यह सोचने और करने का काम गेम डिज़ाइनर का होता है।
गेम के कैरेक्टर्स क्या काम करेंगे और कैसे काम करेंगे ,यह कार्य गेम developer का होता है।

ग्रापिक और ऑडियो प्रोग्रामर -

ग्राफिक और ऑडियो के बिना कोई भी गेम अधूरा होता है।
इनका कार्य गेम की बैकग्राउंड साउंड और ग्राफिक तैयार करना होता है। गेम की खूबसूरती और उसकी रोचकता इनके कार्य पर डिपेंड होती है।
ग्राफिक प्रोग्रामर को C,C++,ओपन जीएल,3D पैकेज,विंडो प्रोग्रामिंग और डायरेक्ट एक्स की अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए। गेम में स्पेशल इफ़ेक्ट पैदा करने की जिम्मेदारी ग्राफिक प्रोग्रामर की है।
गेम developing में skills की बहुत आवश्यकता होती है। टीम वर्क भी बहुत मायने रखता है।

मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में उपलब्ध जॉब्स -

गेम डिज़ाइनर,गेम प्रोग्रामर,एनिमेटर,ऑडियो एंड ग्राफ़िक्स प्रोग्रामर,नेटवर्क प्रोग्रामर,गेम प्रोग्रामर जैसे जॉब्स मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में उपलब्ध है।
यह क्षेत्र बढ़ते हुए रोजगार का क्षेत्र है,जहाँ रोजगार की काफी संभावनाएं बड़ी है। परंतु यह क्षेत्र केवल उनके लिए है जो इसके लिए पैशन रखते है।
इन जॉब्स के लिए योग्यता का मापदंड बेहतर स्किल्स का होना होता है।आपकी डिग्री और डिप्लोमा उतना आपके लिए सफल सिद्ध नही होगा ,जितना आपकी स्किल्स होगी। देश मे कई ऐसे इंस्टिट्यूट है जो इस क्षेत्र का डिग्री,डिप्लोमा या सर्टिफिकेट देते है।
लेकिन इस क्षेत्र में सक्सेस के लिए आपका अनुभव और काबिलियत महत्वपूर्ण है।

Wednesday, April 5, 2017

कार को फोल्ड किया और रख लिया सूटकेस में ... जानिये केसे

folding

कार वो भी सूटकेस में। ताज्जुब हो रहा होगा ना। दिमाग भी चकरा गया होगा की कोई कार भी सूटकेस में आ सकती है। सूटकेस तो कपडे रखने के लिए होता है तो क्या सूटकेस में कोई कार भी आ सकती है? जी हां हम सच कह रहे है। अमेरिका में एक ऐसी ही कार का निर्माण हुआ है। यह कार आसानी से फोल्ड की जा सकती है,यह साइज में दूसरी कारो से छोटी होती है।
यह कार केवल 35 किलोग्राम की है और इसमें एक आदमी बैठ सकता है। यह फोल्डिंग कार खुलने पर 3.25 फुट लम्बी हो जाती है। पार्किंग की समस्या से निजात मिलती है। यह कार उन लोगो के लिए है जो ज्यादातर समय ट्रैवेल करते है।
  • दुनिया की सबसे छोटी कार 4.1 फुट लंबी ,2.1 फुट चौड़ी और 2.1 फुट ऊँची है। 
  • इस कार को अमेरिका के ऑस्टिन कोलसन ने बनाया है। 
  • यह कार गिनीज बुक में सबसे छोटी कार के रूप में दर्ज है। यह फोल्डिंग कार 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ़्तार से दौड़ती है।
दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने फोल्डिंग वाली इलेक्ट्रिक कार बनाई है। जो स्मार्टफोन से कनेक्ट रहती है और स्मार्टफोन के एक क्लिक पर फोल्ड हो जाती है।
folding carवैज्ञानिको ने इसका नाम अर्माडिलो टी रखा है।
  • इस कार में एक छोटा डिजिटल कैमरा लगाया गया है जो पीछे और दाए बाए स्क्रीन पर देखने में हेल्प करता है। 
  • इस कार की वास्तविक लंबाई 2.8 मीटर है। इस कार की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घण्टा है और यह 2 सीटर कार है।

लन्दन के लुइ बोर्सा ने एक कार बनाई थी जिसका वजन मात्र 9 किलोग्राम था जो 25 किलोमीटर प्रति घण्टे की गति से चलती थी।
भारत के जयपुर शहर निवासी पीयूष अग्रवाल ने भी इसी तरह की एक कार बनाई है। पियूष ने ऐसी फोल्डिंग कार बनाई है जो ट्रैफिक जाम में से आसानी से निकल आती है।
  • इस कार का वजन 50 किलोग्राम है । पियूष अब इसको और मॉडिफाइड कर रहे है जिससे इसका वजन और कम हो जायेगा।
  • इस कार में 12 वोल्ट की 4 बैटरीयां उपयोग की गई है।
  • एक बार चार्ज करने पर कार 80 किलोमीटर का सफर तय करती है।
पियूष को इस कार को बनाने का आईडिया तब आया जब वो बार बार जयपुर के ट्रैफिक जाम में फँस जाते थे। पियूष राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र थे।

भारत के इस युवा ने अपने सपनो की उड़ान भरी और अपनी मेहनत और लगन से अपने सपनो को साकार किया। भारत के ये युवा देश का भविष्य बना रहे है और इनकी मेहनत और सोच देखकर लगता है की भारत का भविष्य उज्जवल है।

Tuesday, April 4, 2017

रोबोटिक इंजीनियरिंग में बनाये अपना कैरियर

engineering


आज का जमाना एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का है। तकनीक में नए आयाम स्थापित किये जा रहे है। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का एक उदाहरण है: रोबोट।
रोबोट टेक्नोलॉजी में लगातार तेजी से विस्तार हो रहा है। आज मानव के द्वारा किये जाने वाले कई कार्य रोबोट के द्वारा किये जा रहे है। मेडिकल साइंस ,स्पेस टेक्नोलॉजी,इंडस्ट्रीज जैसे फ़ील्ड्स में रोबोट्स का बहुतयात उपयोग किया जा रहा है। कई जटिल ऑपरेशन्स रोबोट्स की मदद से सफल हुए है।
वर्तमान में रोबॉटिक्स को इंजीनियरिंग में एक पूर्ण ब्रांच के रूप में पढ़ाया जा रहा है। देश और दुनिया की कई यूनिवर्सिटी रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग करवा रही है।
रोबोटिक्स में कई संस्थान और यूनिवर्सिटी डिप्लोमा,ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स करवाते है।

रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में क्या पढ़ाया जाता है-


  • रोबोटिक इंजीनियरिंग में रोबोट के साइंस के बारे में पढ़ाया जाता है। इंजीनियरिंग की अन्य ब्रांच से यह ज्यादा कठिन होती है।

  • रोबोटिक इंजीनियरिंग के छात्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग,कंप्यूटर इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसी ब्रांचों का सिलेबस पढ़ते है।

  • इसके साथ ही रोबोट का डिजाईन, निर्माण और प्रोसेस की स्टडी भी करवाई जाती है।

  • रोबोटिक टेक्नोलॉजी का मुख्य मकसद यह है कि ऐसी मशीन्स का निर्माण करना जो मनुष्य की तरह व्यवहार करे और ऐसे कार्य करवाना जो मनुष्य के लिए मुश्किल हो।

रोबोटिक इंजीनियरिंग के लिए योग्यता -

रोबोटिक इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए 10+2 पास होना जरुरी है और साथ ही आपका 12th में विषय मैथ साइंस होना आवश्यक है। इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए एंट्रेस एग्जाम देना भी अनिवार्य है क्योंकि बिना प्रवेश एग्जाम दिए इंजीनियरिंग में दाखिला नहीं मिलता है।  इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए JE Main एग्जाम होता है।
पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए ग्रेजुएशन के बाद एंट्रेस एग्जाम देना होता है। पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए GATE ( ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) एग्जाम देता पड़ता है।

रोबॉटिक इंजीनियरिंग कॉलेज भारत में -

भारत में कई विश्वविद्यालय रोबोटिक्स इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम चला रहे है।
1.  IIT मुंबई,खडकपुर,चेन्नई,दिल्ली और कानपुर
2. अपैक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स,जयपुर
3. सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,गाजापट्टी,ओडिशा
4. देवभूमि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स,सहारनपुर,उत्तर प्रदेश
5. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी,मोहाली
6. एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज,बेंगलुरु 
7. बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी 

विदेश के विश्विद्यालय -

1. कारनीजिक मैलन विश्वविद्यालय,पिट्सबर्ग,पेनसिल्वेनिया
2. यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया,एन्थेस,जॉर्जिया
3. यूनिवर्सिटी ऑफ सर्दन कैलिफोर्निया,लॉस एंजेलिस,कैलिफोर्निया
4. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी,सेन्ट लुइस मिसौरी

रोबोटिक्स में जॉब -

कई बड़ी इंडस्ट्रीज में रोबोट का उपयोग होता है ,वहा जॉब्स की भरमार है। नौकरी पाना वैसे तो बहुत मुश्किल टास्क होता है लेकिन रोबोटिक इंजीनियर के क्षेत्र में जॉब्स की अपार सम्भावना है।
विदेश में रोबोटिक इंजीनियर की बहुत ज्यादा मांग है।
तो दोस्तों अगर आप इंजीनियरिंग करना चाहते है तो रोबोटिक्स आपके लिए एक अच्छी चॉइस हो सकती है।

Sunday, March 19, 2017

जानिये गूगल की सेल्फ ड्राइविंग कार के बारे में

google car

गूगल टेक्नोलॉजी में नए आयाम स्थापित कर रहा है। दुनिया में नए इनोवेशन का समय चल रहा है। गूगल ने अपनी एक नई टेक्नोलॉजी का परीक्षण किया है। यह टेक्नोलॉजी है बिना ड्राइवर की कार। जी हां आपने सही सुना ,हम बात करने जा रहे है ऐसी कार के बारे में जो बिना ड्राइवर के चलेगी। गूगल ने इसकी टेस्टिंग भी कर ली है। बहुत जल्द यह आम लोगो के लिए उपलब्ध होगी।
गूगल की इस सेफ ड्राइविंग कार के प्रोजेक्ट हेड क्रिस उमर्सन के मुताबिक यह कार बहुत जल्द सड़कों पर दौड़ती मिलेगी।
गूगल ऐसी तकनीक विकसित करने में लगा है जिससे बिना स्टीयरिंग और ड्राइवर के कई किलोमीटर तक का सफर बिना किसी रुकावट के कर सकते है आप कार के कंप्यूटर में अपना गंतव्य स्थान,रफ़्तार आदि पहले से ही फीड कर सकते है। 
गूगल के इस सॉफ्टवेयर को गूगल सोफर नाम दिया गया है। इस तकनीक को सेल्फ ड्राइविंग कार तकनीक की संज्ञा दी गयी है। इस कार में स्टीयरिंग,रेस पैडल,ब्रेक जैसी कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। 2009 में गूगल ने अपने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। 2013 में गूगल ने अपनी पहली ड्राइवर रहित कार दुनिया के सामने प्रेजेंट की थी। इसे रोबो टैक्सी का नाम दिया गया था।
गूगल ने इस तकनीक की टेस्टिंग 10 कारो के साथ की थी। इन कारो में टोयोटा,ऑडी और लेक्सस जैसी ब्रांड कारे थी। ये कारे नक़्शे के हिसाब से चलती थी। इनकी रफ़्तार ट्रैफिक के अनुसार होती थी। कार में लगे सेंसर, कार को दूसरी कारो से समान दुरी पर चलाते है।

गूगल की यह कार केसी होगी -

  • गूगल की यह कार 2 सीटर है। इसमें न तो स्टीयरिंग व्हील है और न ही रेस पैडल है।
  • इसमें ब्रेक भी नहीं दिए गये है। इसमें कण्ट्रोल कैमरा,लेसर स्केनर भी दिए गये है।
  • कार का आगे का हिस्सा फोम मेटेरियल से तैयार किया गया है जिससे पैसेंजर को सेफ्टी रहे। कार में जीपीएस सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर भी लगे हुए है जो कार को ट्रैक करते है।
  • कार के कंप्यूटर में प्रॉसेसर लगा हुआ है जो डाटा को रीड करता है और प्रोसेस करता है। डाटा के अनुसार कार को चलाता हैं।
  • इसमें एक मैप भी लगा हुआ होता है जो एक्यूरेट मैपिंग करता है। यह कार 25 मील प्रति घण्टा की रफ़्तार से चलती है।
  • कार को इस तरीके से बनाया गया है कि पैसेंजर को कम झटके लगे और आरामदायक यात्रा हो।
  • इसमें इस तरीके का सिस्टम है कि अगर कभी स्टीयरिंग सिस्टम फेल हो जाता है तो इमरजेंसी स्टोप बटन दबा कर कार रोकी जा सकती है।
  • गाडी को स्टार्ट करने के लिए स्टार्ट बटन होता है और रोकने के लिए लाल रंग का स्टॉप बटन होता है।
  • कार का कण्ट्रोल एक स्मार्टफोन के जरिये होता है। पैसेंजर के सामने एक स्क्रीन होती है जिस पर मौसम की जानकारी, रोड मैप और गाडी की रफ़्तार देखी जाती है।
  • यह कार ट्रैफिक में भी आसानी से ऑटो ड्राइव की जा सकती है।
यह कार आने वाले कुछ सालों में आम जन के लिए उपलब्ध होगी।

हमारा यह आर्टिकल आपको केसा लगा ,हमे जरूर बताइयेगा और भी ऐसे महत्वपूर्ण आर्टिकल्स के लिए हमे फॉलो करें।

Friday, March 17, 2017

टेक्नोलॉजी - क्या आपने देखा है श्याओमी का स्मार्ट शूज ?



आप स्मार्टफोन के बारे में जानते है और इसको इस्तेमाल भी करते है। आप स्मार्ट वॉच भी जानते होंगे। लेकिन क्या आपने स्मार्ट शूज के बारे में सुना है। हैल्थ और फिटनेस के लिए इन शूज को स्पेशली डिजाईन किया गया है।
हाल ही में स्मार्टफोन मेकर चीनी कंपनी श्याओमी ने अपने मीडिया ब्रांड के तहत स्मार्ट शूज लांच किया है इनका नाम 90 मिनट अल्ट्रा स्मार्ट स्पोर्टवियर रखा गया है। इस शूज में Intel Curie नाम की चिप लगी लगी हुई है जो रियल टाइम फिटनेस डाटा स्टोर करती है।


  • ये शूज प्रोफेशनल रनर्स के लिए खास तौर पर डिजाईन किये गए है।        
  • इन शूज के सोल को एंटी स्किडवियर के साथ डिजाईन किया गया है।
  • इसमें एयर कुशंस और एंटी बेक्टिरिया इनसोल भी लगा हुआ है।
  • शूज में लगी हुई इंटेल चिप के जरिये आपके कदमो की नापी हुई दूरी,कैलोरी खपत,रफ़्तार आदि को ट्रैक करता है।
  • एक बार चार्ज करने पर यह चिप 90 दिनों तक काम करती है।
  • यह शूज काले,नीले और गुलाबी कलर में आते है।
  • श्याओमी ने अपने इस स्मार्ट शूज की प्राइस 2 हजार 884 रुपये रखी है।
बहुत जल्द यह स्मार्ट शूज बिक्री के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

वाटर एटीएम : एक नयी सोच तकनीक के साथ - What is Water ATM Hindi Article

water atm in hindi

Introduction About Water ATM In Hindi

ATM कही पर पर भी किसी भी समय नगद निकासी की एक उत्तम व्यवस्था है। एटीएम एक ऐसी सुविधा है जो लोगो को 24*7 नकद रुपये देता है। क्या आपने Water ATM के बारे में सुना है? नहीं ! तो चलिए हम आपको बताते है वाटर एटीएम के बारे में।
ये ATM मनी की जगह वाटर उपलब्ध कराते है। स्वच्छ और शीतल पानी इन वाटर एटीएम पर उपलब्ध होता है। ये वाटर एटीएम वाटर बूथ कहलाते है। जैसे की मिल्क बूथ होते है जो दूध उपलब्ध कराते है और ये वाटर बूथ पानी उपलब्ध कराते है। ये वाटर बूथ दिखने में एटीएम की तरह होते है,इसलिए इन्हें वाटर एटीएम भी कहा जाता है।
Delhi और kolkata जैसे बड़े शहरों में यह व्यवस्था शुरूकी गई थी। आज राजस्थान,गुजरात जैसे राज्यो में भी कई जगह वाटर एटीएम लगा दिए गए है।
शुद्ध पानी प्रत्येक इंसान के लिए जरुरी होता है। निम्न वर्ग के लोगो को शुद्ध पानी सप्लाई का यह उत्तम तरीका है। बड़े शहरों में पानी की सप्लाई टेंकरो आदि के द्वारा की जाती है लेकिन टेंकरो द्वारा उपलब्ध पानी शुद्ध नहीं होता है। यह पानी कई बीमारियों का कारण बनता है। वाटर बूथ शुद्ध पानी लोगो को उपलब्ध कराते है। इन वाटर बूथ पर वाटर purifier लगा होता है जो पानी को शुद्ध करता है।

वाटर एटीएम की शुरुआत कहा और कब हुई - 

लाखो लोगो को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने वाले वाटर बूथ की शुरुआत 2008 में हुई थी।
पीरामल फाउंडेशन के सैल्स हैड धर्मवीर सिंह ने इसकी शुरुआत की थी। सर्वजल अभियान के तहत वाटर एटीएम की मुहिम शुरू की गई थी।

वाटर एटीएम कैसे कार्य करता है - How Water ATM Works In Hindi

what is water atm

  • वाटर एटीएम को कही पर भी स्थापित किया जा सकता है।
  • यह एक Box होता है जो RO सिस्टम से जुड़ा हुआ होता है।
  • RO के जरिये पानी को Process करके शुद्ध किया जाता है और फिर Pipeline के जरिये पानी Metal Box में पहुँचता है। मेटल बॉक्स से पानी बोतल में भर लिया जाता है।
  • लोग पानी को 2 तरीके से ले सकते है। पहला तरीका यह है कि आप के पास प्लास्टिक Prepaid Card हो और दूसरा तरीका है नगदी के द्वारा ।
  • Plastic Card एटीएम बूथ लगाने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराती है। प्लास्टिक कार्ड के जरिये पानी प्राप्त करने का आसान तरीका है। इसमें कार्ड को बूथ पर लगे सेंसर के सामने रखना होता है।
  • Sensor कार्ड को Read करता है और कार्ड का बैलेन्स बताता है।
  • इसके बाद पानी भरने के लिए कंटेनर रखते है जितना पानी कंटेनर में भरता है उसके हिसाब से कार्ड में से बैलेंस कट जाता है।
  • नगद के द्वारा पानी प्राप्त करने के लिए सिक्के डाले जाते है। एक या दो रुपये के सिक्कों में 1 लीटर तक पानी आ जाता है।
इन वाटर एटीएम की निगरानी कंपनी के ऑफिस में बैठकर आसानी से की जा सकती है। इसके लिए जी एस एम तकनीक का उपयोग करते है।
इस तकनीक का अर्थ है ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल Communication. इस तकनीक में एक सॉफ्टवेयर का उपयोग करते है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर एक संदेश ऑपरेटर के मोबाइल पर पहुँचता है।

वाटर एटीएम के बारे में आपको यह भी जानना चाहिए - Know About Water ATM
  • ज्यादा से ज्यादा 20 लीटर पानी लिया जा सकता है।
  • एक रूपये प्रति लीटर से 2 रूपये प्रति लीटर तक का मूल्य लिया जाता है।
  • प्लास्टिक कार्ड को 150 रूपये की राशि में प्राप्त किया जाता है और इतने में ही रिचार्ज भी कर सकते है।
  • सोर ऊर्जा से चलने वाले वाटर एटीएम भी अस्तित्व में आ चुके है।
आप भी इसको शुरू कर सकते है- How can Start A Business Of Water ATM 
वाटर एटीएम एक व्यापक बिज़नस का रूप ले चुका है। कई कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर रही है। पीरामल फाउंडेशन,सर्वजल आदि कंपनियां फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवा रही है। आप भी फ्रेंचाइजी लेकर RO प्लांट स्थापित कर सकते है। एक RO प्लांट स्थापित करने में 5 लाख के करीब खर्चा आता है।
जो भी फ्रेंचाइजी लेता है उसको अपनी आय का 40 फीसदी कंपनी को देना होता है लेकिन अगर आप फ्रेंचाइजी का पूरा खर्चा देकर RO मशीन खुद स्थापित करते है तो आपको कंपनी को केवल 20 फीसदी आय देनी होती है।
कंपनी इस आय का उपयोग प्रचार ,तकनीकी सहायता और एटीएम रखरखाव पर करती है।

दोस्तों आपको मेरा यह पोस्ट केसा लगा जरुर बताना .... 

Saturday, February 4, 2017

जाने फिंगरप्रिंट Technology के बारे में - Know About Fingerprint Technology History In Hindi

fingerprint technology hindi

दुनिया भर में रोजाना कई अपराध होते है और अपराधी कई बार पकड़ में भी नही आते है। Police को इन अपराधियो को पकड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पडती है। Police इन अपराधियों को पकड़ने के लिए साइंस की कई सारी Technologies का इस्तेमाल करती है। इनमे से Fingerprint Technology काफी पॉपुलर है।
अपराधियो की पहचान के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
यह Technology बहुत Advanced है।

आइये इस टेक्नोलॉजी के बारे में जानते है - History of Fingerprint Technology In Hindi

इस Technology में हाथो की उंगलियों के पोरों के Print के द्वारा इन्सान पहचान की जाती है। फिंगरप्रिंट की इस प्रणाली को 100 साल पूरे हो चुके है।
फिंगरप्रिंट की इस Technology की शुरुआत कलकत्ता में हुई थी। दक्षिण बंगाल के पूर्व सेना प्रमुख सर एडवर्ड रिचर्ड हेनरी (Edward Henry) की पहल पर 12 जून 1897 को विश्व का पहला प्रिंट विभाग की स्थापना हुई थी। इनको इसका आईडिया जापान के एक डॉक्टर के शोध से आया था। इसी शोध के आधार पर इन्होंने यह तकनीक विकसित की थी।

What Is Fingerprint Technology In Hindi 

हर व्यक्ति की उंगलियों की छाप अलग अलग होती है। इसी आधार पर व्यक्ति विशेष की पहचान की जाती है।
क्या आप जानते है ? किसी भी व्यक्ति की उंगलियों के निशान दूसरे की उंगलियों के निशान से मेल नही खाते है।
जितने भी इंसान धरती पर जन्मे है उन सब की उंगलियों की Skin की संरचना भिन्न होती है। त्वचा की संरचना भिन्न है इसलिए निशान भी मेल नही खाते है।
जब भी कोई व्यक्ति अपराध करता है तो हड़बड़ी में अपनी उंगलियों के निशान छोड़ देता है। किसी भी चीज को पकड़ने से उस पर निशान बन जाते है।
किसी भी चीज से उंगलियों के निशान प्राप्त करने के लिए उस वस्तु पर विशेष किस्म का बारीक सफ़ेद पाउडर छिड़का जाता है जिससे निशान उभर आते है फिर इन निशानों की laboratories में पहचान की जाती है। विशेषज्ञ इन निशानों को किसी भी फॉर्म में ले सकते है जैसे वृत्त ,तीर या लहर।
भारत में इस टेक्नोलॉजी की भारी मांग को देखते हुए अमेरिका से Advanced मशीने आयात की गई है। ये फिंगर प्रिंट किट अत्याधुनिक है। इनके प्रत्येक किट में 6 तरह के पाउडर आते है। इनके अलावा फिंगरप्रिंट कम्परेटर (Comparator) भी आयात किये गए है। इन कम्परेटर की मदद से निशानों का तुलनात्मक अध्यययन किया जाता है। इन Advanced Kits की सहायता से Invisible Fingerprint को प्राप्त किया जाता है।
पुलिस से पकड़े जाने के डर से अपराधी कभी कभी अपने फिंगरप्रिंट्स को मिटाने की कोशिश करते है। जिससे ये फिंगरप्रिंट धुंधले हो जाते है। इन फिंगरप्रिंट्स को उठाना फोरेंसिक लैब वालो के लिए बहुत मुश्किल होता है।जिससे अपराधी कानून की गिरफ्त से बच निकलते है लेकिन अब भारतीय वेज्ञानिको ने ऐसी तकनीक
विकसित की है जिससे ये धुंधला गये फिंगरप्रिंट भी पहचान किये जा सकते है। इस तकनीक से यह फायदा है कि इससे 15 साल तक पुराने प्रिंट उठाये जा सकते है।

Phase Transfer Catalyst Technique -  
टेक

Phase Transfer Catalyst नामक तकनीक से पॉलिथीन से भी प्रिंट्स उठाये जा सकते है। इस तकनीक से कागज,शीशा,स्टील ,फर्नीचर इत्यादि से भी फिंगरप्रिंट उठाये जा सकते है
Phase Transfer Catalyst तकनीक का विकास Delhi University रसायन विज्ञान के शोधकर्ता डॉ जसजीत कौर ने Delhi University के ही प्रवक्ता डॉ जी एस सोढ़ी की सहायता से किया था।
इस तकनीक को विकसित करने की प्रेणना डॉ कौर को बहुचर्चित नैना साहनी हत्याकांड से मिली थी। हत्यारा अपनी पहचान छुपाने के लिए और फिंगरप्रिंट मिटाने के लिए अपनी कार को ही धो देता है। ऐसे फिंगरप्रिंट को 2 से 3 दिन में उठाना होता है। इसके बाद फिंगरप्रिंट धुंधले हो जाते है।
डॉ कौर ने ऐसी तकनीक विकसित करनी चाही जिससे वर्षो बाद भी फिंगरप्रिंट प्राप्त किये जा सके। डॉ कौर ने ऐसी तकनीक विकसित की जिससे नमी वाले स्थान से Prints उठाये जा सके। इनको इस तकनीक से लंबे समय के लिए सुरक्षित भी किया जा सकता है।
डॉ कौर ने Fingerprint प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्याही में फ्लोरोसेंट (Florescent) प्रदार्थ का उपयोग किया जिससे फिंगर प्रिंट स्पष्ट रूप से उभर सके। जब इन प्रदार्थ पर पराबैंगनी किरणे पड़ती है तो ये चमक उठते है।
Fingerprint केसे बनते है -    How does Fingerprint Form Hindi Article 

Fingerprint तब बनते है जब किसी वस्तु पर हाथ या उंगलियां रखने पर उस वस्तु पर उंगलियों की छाप पड़ जाती है। ये छाप स्किन के पसीने से बनती है। मानव शरीर में उक्राइन ,एपोक्राइन और सिवेसियस नामक तीन ग्रन्थियां होती है जिनसे निकलने वाले पसीने से फिंगरप्रिंट बनते है।
हाथो में कई सारी ऐकाईन ग्रन्थियां होती है जिनसे निकलने वाले पसीने से हाथो की छाप वस्तुओं पर बनती है।
पसीने में कुछ रासायनिक प्रदार्थ भी होते है जैसे सोडियम और क्लोराइड आयन ,एमिनो एसिड,यूरिक एसिड, लोहा,मेगनीज,ताम्बा,पोटेशियम,मैग्नीशियम और कैल्शियम।
फिंगर प्रिंट बनाने के लिए पसीने के किसी भी रसायन का किसी दूसरे रसायनिक प्रदार्थ से मिश्रण बनाया जाता है। इन रासायनिक प्रदार्थो में सिल्वर नाइट्रेट, आयोडाइड आते है।
डॉ कौर ने Phase Transfer Catalyst तकनीक से पसीने में उपस्थित केल्सियम से फिंगरप्रिंट प्राप्त किये।

Fingerprints की तकनीक पर एक नया शोध आया है। इस तकनीक को 3डी मॉडल कहा गया है। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर अनिल जैन ने मनुष्य के फिंगरप्रिंट का 3डी मॉडल बनाया है। इनके मुताबिक यह शोध इस तकनीक में एक बड़ा कदम है। इस तकनीक में फिंगर प्रिंट्स की रेखाओं को ज्यादा उभार दिया जाता है।
जिससे फिंगर प्रिंट्स की पहचान आसान हो जाती है।

दोस्तों आपको हमारा यह पोस्ट केसा लगा हमे जरुर बताइयेगा ...
और अधिक जानकारी के लिए हमे सब्सक्राइब करे 

Thursday, February 2, 2017

क्या आप बिटकौइन (Bitcoin) के बारे में जानते है - Know About Bitcoin In Hindi

bitcoin in hindi

दुनिया में जितनी भी करेंसी (Currency) चलती है। वो Currency किसी न किसी Bank या Government के अधीन होती है। इन Currency का मूल्य उस देश की साख और मुद्रास्फीति पर निर्भर करता है।
उदाहरण के तौर पर अमेरिका की करेंसी Dollar, यूरोपियन संघ की Pond का मूल्य अन्य देशो की मुद्रा से ज्यादा होता है। जेसे की डॉलर भारत के Rupees से ज्यादा है। 
अब हम आपको बताने जा रहे है ऐसी मुद्रा के बारे में जिस पर किसी भी देश का अधिकार नही होता है। जिसको छापा भी नही जाता है। इस करेंसी को बिटकौइन (bitcoin) कहते है। यह करेंसी Virtual भी है और Digital भी है।
2009 में यह Currency अस्तित्व में आयी थी। आस्ट्रेलिया के एक कारोबारी क्रेग राइट (Craig Wright) ने इस करेंसी की शुरुआत की थी। इनके पास लाखो डॉलर की बीटकौइन सम्पति है। 

बिटकौइन (bitcoin) क्या है? What is The Bitcoin ? In Hindi

  • यह Digital या Virtual करेंसी होती है और इसको छापा नही जाता है। 
  • इसका Physically कोई वजूद नही होता है। यह एक Code होती है और इस कोड को Computer पर Generate किया जाता है। 
  • इस करेंसी को Computer पर Online खरीदा जाता है और Computer पर ही इसको E Wallet में स्टोर किया जाता है। इस करेंसी के द्वारा Online लेनदेन सम्भव है।
  • दुनिया की बड़ी करेंसियो जैसे Dollar ,Pond,Eur etc से इसको Exchange कर सकते है। पहले इस करेंसी का उपयोग केवल हैकर और अपराधी ही करते थे लेकिन अब इसका उपयोग व्यापक हो गया है।
  • Reditt और Wordpress जैसी कंपनियां भी इसका उपयोग करने लगी है। जापानी कंपनी MT Goks बिटकौइन को ऑनलाइन Exchange करने वाली सबसे बड़ी कम्पनी है। अमेरिकी कंपनी कोयनलैब ने इसके साथ एक करार भी किया है।
बिटकौइन (bitcoin) बनाने का तरीका - How Can Made Bitcoin Process In Hindi

bitcoin process in hindi

यह एक Digital करेंसी है इसलिए इसे केवल computer पर ही बनाया जा सकता है। इसे एक विशेष कम्युनिटी आधारित Software से बनाया जाता है। जानकारों के अनुसार प्रत्येक 10 मिनट में नए बिटकौइन बनाये जाते है। इन Bitcoin का उपयोग लोग Shopping ,Donation और Business के लिये करते है। इस सिस्टम के मौजूदा Modal के अनुसार दुनिया में 21 मिलियन (2.1 करोड़) के बिटकौइन बनाये जाते है। इनमे से 15 मिलियन का लेनदेन हो रहा है।
Computer में इसका Software Install करने पर एक खास Code प्राप्त होता है। इसको बिटकौइन एड्रेस (Address) कहते है। करेंसी के लेनदेन में यह कोड ही प्रमुख होता है क्योंकि यह एक Bank Account  की तरह कार्य करता है। अगर आपको किसी को करेंसी भेजनी है तो आपके पास उसका Bitcoin Address होना चाहिए और अगर कोई आपको रकम भेजना चाहता है तो उसके पास आपका Bitcoin Address होना चाहिए।
एक बार Code Generate होने पर User उसे Hard Drive या Pen Drive में सेव कर सकता है या फिर उसे अपने Virtual Wallet में रख सकता है। इसको कागज़ पर प्रिंट करके भी अपने पास रख सकते है।

बिटकौइन (bitcoin) कैसे प्राप्त करे- How can Bitcoin Purchase Process In Hindi 
बिटकौइन प्राप्त करने के 2 तरीके है। पहला तरीका यह है कि यूजर अपने Computer में बिटकौइन का Community Software Install करके इसको शुरू कर सकता है। इस Software को Install करने पर कुछ बिटकौइन User को मुफ्त मिलते है।
दूसरा तरीका यह है कि कई Online Websites है जो कई देशो की मुद्रा को बिटकौइन में Exchange करती है। इन Websites के जरिये आप बिटकौइन खरीद सकते है।

जानिये बिटकौइन (bitcoin) का मूल्य - Value Of Bitcoin In Hindi
शुरुआत में बिटकौइन की कुछ भी कीमत नही थी। दिसम्बर 2010 में 1 बिटकौइन करीब 22 सेन्ट का माना गया था। 2011 में इस करेंसी का मूल्य 2.11 डॉलर के बराबर हो गया था।
2013 में एक समय ऐसा भी था जब इसकी कीमत 1147.25  डॉलर Per बिटकौइन पहुँच गयी थी। अब इसकी कीमत 200 से 600 डॉलर के बीच रहती आयी है।

बिटकौइन (bitcoin) के फ़ायदे- Advantage and Benefit Of Bitcoin 

  • बिटकौइन एक Computer जनित कोड है। इसलिये इसको kripto Currency भी कहते है। सरकार या बैंको पर पड़ने वाले प्रभाव से बिटकौइन पूरी तरीके से अप्रभावित रहता है।
  • बिटकौइन से लेनदेन Person To Person होता है और कोई Transnational Fees भी नही होती है। बिटकौइन से Money भेजना उतना ही आसान है जितना की Email भेजना।
  • इसका उपयोग दुनिया कीे किसी भी जगह पर Money Transfer में होता है। बिटकौइन से दशमलव के 8 वे अंक तक की राशि भेजी जा सकती है।
  • सरकार इस करेंसी पर Censorship भी नही लगा सकती है क्योंकि बैंक अकाउंट फ्रिज कर देने पर भी यह करेंसी अप्रभावित रहती है।
  • यह सिस्टम कभी भी क्रेश नही हो सकता क्योंकि एक सिस्टम के बंद होने पर दूसरा सिस्टम इसको बैलेंस कर लेता है।

इसमें फर्जीवाड़ा भी नामुमकिन है क्योंकि फर्जी Code Generate करना मुमकिन नही है क्योंकि यह पूरा सिस्टम Mathematical है। इस सिस्टम में पहले से ही तय होता है कि 21 मिलियन से ज्यादा बिटकौइन नही बनाये जा सकते है। इस तरह कोई भी व्यक्ति फर्जी बिटकौइन नही बना सकता है। 
यह लेनदेन पूरी तरह से गुप्त होता है । कोई भी सरकार या एजेंसी इसका लेनदेन का पता नही लगा सकती है।
इसी का फायदा अपराधी और हैकर उठाते है। मैसूर की एक IT Company के Computers को Hackers ने हैक कर लिया था और इन Computers से अपना कब्जा छोड़ने के एवज में रूपये मांगे थे। ये रूपये बिटकौइन के रूप में मांगे गए थे। इसी वजह है यह करेंसी अपराधियो की पसंद बन गयी है।
बिटकौइन (bitcoin) का भविष्य - The Future Of bitcoin 
कई अर्थशास्त्री औऱ निवेशक यह मानते है कि बिटकोईन का कोई भविष्य नही है। इसमें सारी पूंजी लगाना गलत मानते है क्योंकि इस करेंसी पर सरकार का नियंत्रण नही होता है इसलिए भी इसमें निवेश करना सही नही है। इसका मूल्य भी स्थिर नही है। भारत में इस पर प्रतिबंध है।

तो दोस्तों आपको हमारा यह पोस्ट केसा लगा , हमे जरुर बताइयेगा।

इस पोस्ट में दी गयी जानकारी विभिन्न Sources से ली गयी है।

2050 में आप अमर हो जाओगे - Future Technology of 2050 Hindi article

best news on future


डॉ इयान पियर्सन (Dr Ian Pearson) जो की एक बहुत बड़े Futurologist है। डॉ पियर्सन बिलकुल सटीक भविष्यवाणी करने में माहिर माने जाते है। उनकी 85 % भविष्यवाणी सही साबित हुई है। डॉ पियर्सन ने फ्यूचर की टेक्नोलॉजी के बारे में कुछ भविष्यवाणी की है।
Dr Ian Pearson की कुछ भविष्यवाणी - Prediction of Future by Ian Pearson in Hindi
पियर्सन के मुताबिक सन 2050 तक मनुष्य (Human) ऐसी तकनीक विकसित कर लेगा जिसके द्वारा आपके दिमाग को मशीन में डाउनलोड किया जा सकेगा।
इस तकनीक से फायदा यह होगा की अगर आप मर भी जाओगे तो भी आप मशीन में हमेशा मौजूद रहेंगे। आप मशीन में एक Video File की तरह होंगे जिसे जब चाहे इस्तेमाल किया जा सकेगा।
पियर्सन आगे कहते है कि यह तकनीक शुरुआत में बहुत महंगी होगी। केवल अमीर लोग ही इसका फायदा उठा सकेंगे । आम लोगों तक इसकी पहुँच 2080 तक हो पाएगी। साइंस बहुत ज्यादा तरक्की कर चूका है और भविष्य में हम वो तकनीक देख सकते है जिसके बारे में आज सोच भी नहीं सकते हैl

robotic tech hindi


पियर्सन के अनुसार 2050 तक जिन्दा कंप्यूटर बन जाएगा। युवाओं को कभी भी मौत नही आएगी। पियर्सन ने इसका एक Example भी दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे महंगा और पॉपुलर गेमिंग कंसोल सोनी प्लेस्टेशन का वर्तमान मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में 35 गुना ज्यादा पावरफुल है। इसे इंसानी दिमाग का 1% भी कह सकते है।
पियर्सन के अनुसार सोनी का यह प्लेस्टेशन 2050 में इंसान के दिमाग से 5 गुना शक्तिशाली होगा। पियर्सन आगे कहते है कि ये तकनीक आने वाली है और यह कोई मजाक भी नही है। उन्होंने आगे कहा कि कई सो सालो पहले जब कोई कहता की इंसान आसमान में उड़ेगा तो लोग उसको बेवकूफ कहते। लेकिन आज यह पॉसिबल है। इंसान आज Airplane  बना चुका है।
और हाँ मोबाइल को कैसे Ignore कर सकते है। आज से कुछ साल पहले अगर कोई बिना तार वाले फ़ोन की बात करता तो इसको मजाक बनाया जाता था। लेकिन आज मोबाइल फ़ोन हकीकत है।

और दोस्तों किसी ने पहले सोचा था कि इंसान चाँद पर भी पहुंच जाएगा। लेकिन हां आज इंसान चाँद क्या मंगल तक पहुचने की तैयारी कर रहा है।
इसलिए Nothing Is Impossible।
द गार्जियन में छपी एक खबर के अनुसार।

Tuesday, January 24, 2017

भूकम्प आने से पूर्व सूचित करेगा चीन का यह सेटेलाइट - China Satellite Sense Earthquake In Hindi

satelite

आने वाले कुछ दिनों में चीन China एक ऐसा सेटेलाइट लॉन्च करने वाला है जो भूकम्प Earthquake  आने से पूर्व सुचना देगा। चीन का यह सेटेलाइट Satellite इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डाटा इकट्टा करने में सक्षम होगा। इसी के द्वारा यह सेटेलाइट भूकम्प Earthquake का पूर्वानुमान देगा।
चीनी अधिकारियो के मुताबिक यह सेटेलाइट मई में लॉन्च होगा। इस सेटेलाइट का उपयोग चीन और उसके आस पास भूकम्प की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिये किया जाएगा।

इस मिशन के डिप्टी चीफ शेन शुई के अनुसार इस सेटेलाइट को इस प्रकार डिजाईन किया गया है कि यह 5 वर्ष तक बिना किसी रुकावट के स्पेस में रह सकता है।

इस सेटेलाइट Satellite की खास बात यह होगी की 6 रिक्टर के भूकम्प Earthquake की सुचना पहले ही दे देगा। अब देखने वाली बात होगी की यह चीनी सेटेलाइट Satellite कितना कितना कारगार साबित होता है और भूकम्प से यह होने वाले जन घन के नुकसान को कितना सीमित करता है।

Saturday, January 21, 2017

बिल गेट्स Bil Gates : एक इंसान जिसने दुनिया बदल दी Know About Bil Gates In Hindi

gates

Bill Gates

Success Story Of Bill Gates In Hindi - 
दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हे बिल गेट्स Bil Gates के बारे में। जिन्होंने खुद की एक पहचान बनाई और दुनिया को एक पहचान दी। आज बिल गेट्स Bil Gates करोड़ो लोगो के प्रेणना स्रोत है। ये महान व्यक्ति उन शख्सियतों में से हे जिन्होंने बदलाव लाया। आज पूरी दुनिया उन्हें उनके किये गए कार्यो के लिए जानती है।

आप तो जानते ही हे की बिल गेट्स Bil Gates माइक्रोसॉफ्ट Microsoft कंपनी के संस्थापक है। ये एक सॉफ्टवेयर कंपनी है।

तो आइये बात करते हे बिल गेट्स के बचपन के बारे में - Know About Childhood Of Bil Gates In Hindi -

बिल गेट्स Bil Gates का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स William Henry Gates है। 28 October 1955 को वाशिंगटन Washington में इनका जन्म Birth हुआ था।
पिता का नाम विलियम एच गेट्स William H Gates था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लेकसाइड स्कूल Lakeside School में हुई थी।

Read This -  Motivational Success Story

बिल गेट्स को बचपन से ही कंप्यूटर Computer में रूचि थी। उनको Programming भाषाओ में भी रूचि थी। मात्र तेरह वर्ष की उम्र में बिल गेट्स Bil Gates ने पहला Program लिखा था। जिसका नाम Tic Tac Toe था। जो एक प्रकार का गेम Game था।

Career  - Know About Bill Gates Career In Hindi -

मात्र 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने मित्र एलन Paul Allen के साथ मिलकर ट्राफ्त ओ डाटा Traft O Data नामक उपक्रम बनाया । जो इंटेल 8008 प्रोसेसर (Intel 8008 Processor) पर आधारित था जिसका उपयोग Traffic Counter बनाने में किया गया।

1973 में बिल गेट्स स्कूल Pass Out हुए। इसके बाद उन्होंने हॉवर्ड कॉलेज में प्रवेश लिया लेकिन उन्होंने Graduation बीच में ही छोड़ दी थी l

इसके बाद इन्होंने इंटेल 8080 चिप (Intel 8080 Chip) बनाया। यह चिप उस समय के Personal  कंप्यूटर Computer में चलने वाला चिप बना। इस समय बिल गेट्स Bil Gates को अहसास हुआ की उनको खुद की कंपनी बनानी चाहिए।

MITS नामक एक कंपनी ( जिसने उस समय माइक्रो Computer बनाया था ) के लिए बिल गेट्स ने Emulator बनाया था। यह मिनी Computer में कार्य करता था। MITS कम्पनी ने बिल गेट्स और उनके एक साथी को अल्बुकर्क Albukark  नामक जगह पर काम करने की अनुमति दी। उन्होंने अपनी जोड़ी का नाम Mico - Soft रखा।
25 नवंबर 1975 को उन्होंने अपनी कंपनी का Registration करवाया। 1976 में Microsoft, MITS से अलग हो गया। इसके बाद इन्होंने अपना कार्यालय वाशिंगटन शिफ्ट कर लिया । उस समय की बड़ी कम्पनी IBM ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थीl

sabdasthaok


उन्होंने Microsoft से अपने पर्सनल कंप्यूटर के लिए बेसिक इंटरप्रेटर Interpreter बनाने का अनुरोध किया |
1981 में बिल गेट्स Bil Gates को कंपनी का चेयरमैन बनाया गया जिसके बाद कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट Window का प्रथम संस्करण First Version पेश किया।
Family Of Bill Gates - 1994 में बिल गेट्स Bil Gates का विवाह फ्रांस France में रहने वाली मेलिंडा Melinda से हुआ। बिल गेट्स Bil Gates के मेलिंडा से तीन बच्चे हुए।
Bill gates Social Work - वर्ष 2000 में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन Bill and Melinda Gates Foundation की स्थापना की थी। यह Foundation वर्ल्ड का सबसे बड़ा Foundation बना।
इस Foundation ने कई social वर्क किये । जैसे की अल्पसंख्को के लिए,गरीबो के लिए Etc
वर्ष 2008 में बिल गेट्स Bil Gates ने माइक्रोसॉफ्ट Microsoft के दैनिक कामकाज से खुद को अलग कर लिया और फाउंडेशन को पूरा वक्त दे दिया लेकिन वे माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और चेयरमैन बने रहे।

Bill gates Microsoft Company Achievement -  In Hindi
Microsoft ने Personal कंप्यूटर के कई सिस्टम सॉफ्टवेयर System Software बनाये जिसमे से विंडो Xp ,विंडो 7 प्रमुख रहे। इसके अलावा भी विंडो 8 , विंडो 10 भी कंपनी के प्रमुख सिस्टम सॉफ्टवेर रहे। ये सिस्टम सॉफ्टवेयर बहुत ज्यादा ऊपयोग होने वाले सॉफ्टवेयर है।
आपको पता है कि बचपन में उन्होंने अपने Teacher से कहा था कि वो 30 की उम्र तक करोड़पति बन जायेंगे और 31 की उम्र तक करोड़पति बन चुके थे।

Billionaire Bill gates   -
फोर्ब्स Forbes Magazine की दुनिया सबसे अमीर लोगो की सूची में लगातार 11 वर्षो तक नंबर 1 की Position पर रहे।
बिल गेट्स ने दो बुक्स लिखी Bill gates Write Two Books In His Life
पहली The Road Ahead और दूसरी Business @  Speed of Thought
Microsoft वर्ल्ड की नंबर 1 सॉफ्टवेर कंपनी है।

                                                                  Source - This above information collect from Books on Bill                                                                                              Gates and By Knowledge.  
                                                               For Any Query,Please Contact Us...

Dosto आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमे कमेंट जरुर करे और हा subscribe करना मत भूलना ....