Success Story Of Jason Brown (A American Football Player) - In Hindi
अमेरिका में एक खेल खेला जाता है जिसका नाम है अमेरिकन फुटबाल (American Football)। एक तरह से यह रग्बी जैसा खेल है। यह खेल अमेरिका में व्यापक स्तर पर खेला जाता है। इसकी नेशनल लेवल पर एन एफ एल (NFL) नामक एक लीग भी होती है।
इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी मोटी रकम मिलती है जो की करोडो में होती है। हम ऐसे ही एक खिलाडी के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम है जेसन ब्राउन (Jason Brown)। इन्होंने 37 मिलियन डॉलर (252 करोड़ रूपये) का एन एफ एल (NFL) Career छोड़ दिया और लग गए खेती करने । Jason सेन्ट लुइस टीम की और से खेलते थे। 2014 में जेसन ने अपना करियर छोड़ दिया था।
खेती करने के लिए इन्होंने 1000 एकड़ की जमीन खरीदी थी। उस समय उनको खेती करना नही आता था
You Tube के जरिये उन्होंने खेती करना सीखा। जेसन कई घण्टो तक रोज खेती के Video देखते थे। अपने इस काम के लिए उन्होंने अपने आस पास के किसानों की भी मदद ली थी।
पहली फसल उन्होंने शकरकंद (Sweet Potato) की उगाई। यह फसल 57000 kg की थी। जेसन ने अपनी इस पहली फसल को नही बेचने का फैसला किया और इसको जरुरतमन्दो में बाट दिया। Hospitals और गरीबो के बीच इस फसल को बाँट दिया था।
इसके बाद Jason ने एक संस्था शुरू की जो जरूरतमंदों की मदद जरती थी। इस संस्था को उन्होंने लुइसबर्ग (Louisbourg) में शुरू किया था। इस संस्था का नाम Wisdom of Life रखा था। इन्होने एक और संस्था बनाई है जिसका नाम फर्स्ट फ़ूड फार्म (First Food Farm) है।
यह संस्था लोगों के बीच जाकर गरीबो के लिए फण्ड जुटाती है और फिर उन पैसों से स्वीट पोटेटो और अन्य फसलों की खेती करती है। जो भी पैदावार होती है वो जरूरतमन्दों में बाँट दी जाती है।
जेसन का लक्ष्य नॉर्थ केरोलिना से भूख को पूरी तरह से खत्म करना है।
यह जानकारी विभिन्न सोर्सेज से ली गयी है।
For More Stories Like This,Please Connect With us and Subscribe.
No comments:
Post a Comment